कार्यक्रम के उद्घाटन करते अधिकारी एवं जीविका समूह के लोग

WATCH VIDEO : अंबा में जीविका की पांचवीं वार्षिक आमसभा, बेहतर काम करने वाली दीदियां सम्मानित

अंबा में जीविका की पांचवीं वार्षिक आमसभा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आय बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई. इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली जीविका दीदियों को सम्मानित भी किया गया.

Jeevika Didiyan : अंबा में अम्बे जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की पांचवीं वार्षिक आमसभा आयोजित की गई. कार्यक्रम की शुरुआत बीपीएम धनंजय कुमार और समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की. इसके बाद ‘बढ़ते कदम’ प्रार्थना का सामूहिक गान प्रस्तुत किया गया.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

आमसभा में समिति की अध्यक्ष, निदेशक मंडल की सदस्याएं, जीविका दीदियां, संकुल संघ के कर्मी और जीविका के पदाधिकारी शामिल हुए. उद्घाटन सत्र में बीपीएम धनंजय कुमार ने जीविका दीदियों को अलग-अलग आजीविका गतिविधियों से जुड़कर अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया.

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार और आय बढ़ाने वाली गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है. जीविका के माध्यम से महिलाओं को कई योजनाओं और अवसरों से जोड़ा जा रहा है, जिसका लाभ उठाकर वे अपनी आय बढ़ाने के साथ परिवार और समाज के आर्थिक विकास में भी योगदान दे सकती हैं.

वार्षिक लेखा-जोखा और कार्ययोजना पर चर्चा

आमसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. समिति की ओर से सालभर संचालित गतिविधियों, उपलब्धियों और प्रगति की समीक्षा की गई. वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर सदस्यों के साथ चर्चा हुई. समिति को और मजबूत, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सदस्यों से सुझाव भी लिए गए.

कार्यक्रम के दौरान एनीमिया से बचाव के लिए पोषणयुक्त आहार की प्रदर्शनी भी लगाई गई.

बेहतर काम करने वाली जीविका दीदियां सम्मानित

विभिन्न आजीविका गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली जीविका दीदियों को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया. प्रबंधक ने दूसरे जीविका समूहों की दीदियों से भी सम्मानित महिलाओं से प्रेरणा लेकर बेहतर काम करने की अपील की.

सम्मानित जीविका दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जीविका से जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है. साथ ही परिवार में निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी भी बढ़ी है.

कार्यक्रम में क्षेत्रीय समन्वयक रवि रंजन, प्रभारी लेखापाल मृत्युंजय भारती, लेखापाल अर्जुन कुमार, सीसी विभा कुमारी, पल्लवी कुमारी, अरविंद कुमार चौधरी समेत समिति के पदाधिकारी, सदस्य और जीविका कर्मी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंबुज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >