औरंगाबाद के दाउदनगर जनता दल यूनाइटेड (JDU) संगठन को पंचायत और बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से 21 सदस्यीय नई प्रखंड कमेटी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. प्रखंड अध्यक्ष दीपक पटेल ने पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार इस नवगठित कमेटी की सूची जारी की है.
घोषित की गई नई कमेटी के अंतर्गत चार उपाध्यक्ष, चार महासचिव, चार सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक प्रवक्ता तथा छह कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष दीपक पटेल ने कहा कि नवगठित कमेटी का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को जमीनी स्तर यानी पंचायत और बूथ स्तर तक पूरी मजबूती के साथ खड़ा करना है.
इसके साथ ही, बिहार सरकार की कल्याणकारी नीतियों और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है. उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों में पूरी सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की है.
नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों की सूची
जारी की गई सूची के अनुसार विभिन्न पदों पर निम्नलिखित लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:
- उपाध्यक्ष: यमुना सिंह, सीमन कुमारी, आशुतोष कुमार और नाथूराम गोड.
- महासचिव: शशि कुमार, रंजीत कुमार शर्मा, तालकेश्वर प्रसाद सिंह और धनंजय कुमार.
- सचिव: मो. शहजाद मंसूरी, मो. गुफरान आलम, प्रवीण कुमार और जयप्रकाश नारायण सिंह.
- कोषाध्यक्ष: सिंटू कुमार.
- प्रवक्ता: पप्पू कुमार.
- कार्यकारिणी सदस्य: नीरज कुमार, मनीष कुमार, इंद्रजीत कुमार, अंशु कुमार, मुन्ना कुमार और ब्रजेश कुमार.
प्रखंड अध्यक्ष ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और संगठन को नई ऊंचाइयां देने का आह्वान किया है.
Also Read : औरंगाबाद पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह, सतबहिनी मंदिर में पूजा के बाद संडा में कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
