बाल विवाह मुक्त समाज बनाना हम सभी का दायित्व : सचिव

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन औरंगाबाद शहर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं आशा के अंतर्गत सनथुआ स्थित प्रभु कैलाश पॉलटेक्निक कॉलेज में एक विशेष जागरूकता सह सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर की गयी. कॉलेज की सचिव नेहा कुमारी द्वारा प्राधिकार की सचिव को बूके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. अधिवक्ता सुबोध कुमार सिंह ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की. उप मुख्य कानूनी बचाव अधिवक्ता अभिनंदन कुमार ने विभिन्न कानूनों, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के स्तर से किये जाने वाले कार्यों एवं सोशल मीडिया की भूमिका के संबंध में विस्तृत चर्चा की. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के स्तर से किये जाने वाले कई कार्यों की जानकारी दी. बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में समाज के दायित्व को रेखांकित किया. कई उदाहरणों के माध्यम से समाज को बाल विवाह के विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया एवं कहा कि बाल विवाह समाज बनाना न सिर्फ सरकार अथवा संस्थानों का दायित्व है, बल्कि यह समाज के हर तबके एवं लोगों का भी दायित्व है. प्राधिकार की सचिव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के गंभीर विषयों पर पूछे गये सवाल का जवाब बेहद ही तन्मयता एवं उदाहरण के साथ दिया. उन्हें बेहतर समाज बनाने के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम में संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sudhir kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >