औरंगाबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी तेज, चार स्थानों पर होंगे विशेष कार्यक्रम

International Yoga Day: औरंगाबाद के दाउदनगर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर जागरूकता अभियान तेज हो गया है. चार स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे और लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

International Yoga Day: (ओम प्रकाश) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता हैं. इसको लेकरऔरंगाबाद जिले के दाउदनगर में तैयारियां तेज हो गई हैं. योग दिवस के सफल आयोजन और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पतंजलि किसान प्रभारी एवं योग प्रशिक्षक बृजमोहन शर्मा लगातार जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं.

विद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं के बीच चल रहा जनसंपर्क

अभियान के तहत बृजमोहन शर्मा विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों और विभिन्न सामाजिक संगठनों में पहुंचकर लोगों को योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूक कर रहे हैं. विद्यार्थियों, शिक्षकों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

योग स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का आधार

बृजमोहन शर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार है. नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों और तनाव से बचाव के लिए योग एक सरल और प्रभावी उपाय है.

दाउदनगर में चार स्थानों पर होंगे योग दिवस कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दाउदनगर में चार स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा लोगों को नियमित रूप से योग से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर योग कक्षाओं का भी संचालन किया जा रहा है.

देशभर में होंगे विशेष आयोजन

योग प्रशिक्षक ने जानकारी दी कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही देशभर में योग शिविर, जागरूकता रैलियां और सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होंगे. दाउदनगर में भी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के सहयोग से योग दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारी चल रही है.

इसे भी पढ़ें: बेऊर जेल से बाहर निकले रौशन आनंद, बोले- फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने कराई भाई की हत्या

अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील

बृजमोहन शर्मा ने क्षेत्रवासियों से 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है. स्वस्थ, जागरूक और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >