घर में लगी आग, दुकान व गोदाम जलकर राख, तीन लोग झुलसे

नवीनगर के न्यू एरिया में हुई घटना

नवीनगर. नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर सात न्यू एरिया मुहल्ले में अगलगी की भयावह घटना हुई है. संतोष कुमार चंद्रवंशी के घर, दुकान व गोदाम में अचानक आग लग गयी. जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. जान बचाने की जद्दोजहद में परिवार के तीन सदस्य झुलस गये. यह घटना मंगलवार की रात की है. दमकल की टीम द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया. रात डेढ़ बजे के करीब अचानक संतोष के घर में आग लग गयी. पूरा परिवार उस वक्त गहरी नींद में था. आग की दहक से परिवार के सदस्यों की नींद खुली और वे जान बचाकर भागने लगे. इस क्रम में शांति देवी, साहिल कुमार और योगेश्वर चंद्रवंशी झुलस गये. जैसे-तैसे सभी को बाहर निकाला गया. घायलों का इलाज मगध अस्पताल में डॉ विनोद कुमार द्वारा किया गया. इस मामले में संतोष कुमार चंद्रवंशी द्वारा नवीनगर थाने में आवेदन दिया है. बताया है कि उसके घर, दुकान और गोदाम में लगभग रात के 1:30 बजे अचानक आग लग गयी. लाखों का जलकर राख हो गया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >