औरंगाबाद: एचआईवी नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा, 95-95-95 लक्ष्य हासिल करने पर जोर

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा एचआईवी/एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में 95-95-95 लक्ष्य की प्राप्ति, समय पर उपचार और जागरूकता पर विशेष बल दिया गया.

Aurangabad News : बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचआईवी/एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में औरंगाबाद जिले से उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपमा सिंह, जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. रविरंजन तथा एआरटी केंद्र के डाटा मैनेजर ओम प्रकाश सिंह शामिल हुए. बैठक में एचआईवी संक्रमण की पहचान, उपचार एवं रोकथाम से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

95-95-95 लक्ष्य हासिल करने के निर्देश

बैठक के दौरान राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत निर्धारित प्रथम 95, द्वितीय 95 एवं तृतीय 95 लक्ष्यों की समीक्षा की गई. परियोजना निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों की अधिक से अधिक पहचान सुनिश्चित करने के लिए चिन्हित उच्च जोखिम वाले समूहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से दिन और रात्रि स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं.

समय पर उपचार और जागरूकता अभियान पर जोर

परियोजना निदेशक ने निर्देश दिया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा उन्हें शीघ्र एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) से जोड़ा जाए. साथ ही उपचार की निरंतरता बनाए रखने और गर्भवती महिलाओं से शिशुओं में एचआईवी संक्रमण के संचरण की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी बल दिया गया.

सहयोगी संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय की हिदायत

बैठक में विभिन्न सहयोगी संस्थाओं एवं विकास साझेदारों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जागरूकता, एचआईवी जांच, परामर्श एवं उपचार संबंधी गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए. अधिकारियों से कहा गया कि समन्वित प्रयासों के माध्यम से जिले में एचआईवी संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >