लखन प्यारे सिंह की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, महिला फुटबॉल मैच में जहानाबाद की टीम विजेता

Aurangabad News : दाउदनगर में समाजसेवी लखन प्यारे सिंह की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई. विधायक अमरेंद्र कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके सामाजिक योगदान को याद किया.

Aurangabad News : प्रखंड के रामनगर (बाबू अमौना) में दिवंगत समाजसेवी लखन प्यारे सिंह की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर उनके स्मारक एवं प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर लोगों ने उन्हें नमन किया. उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए समाज के प्रति उनके योगदान की चर्चा की.

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा, ओबरा के पूर्व विधायक ऋषि कुमार, जिला पार्षद अमरेंद्र उर्फ अरविंद यादव, राधेश्याम सिंह, पूर्व जिला पर्षद अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय यादव, जन सुराज के नेता नंदकिशोर सिंह समेत विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने लखन प्यारे सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

समाजसेवा के कार्यों को किया याद

वक्ताओं ने कहा कि लखन प्यारे सिंह ने अपने जीवनकाल में समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए. उन्होंने आजीवन गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की तथा समाज के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बने रहे. उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. वक्ताओं ने कहा कि अच्छे कर्म करने वाले व्यक्ति अपने कार्यों के कारण हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहते हैं और समाज उन्हें सदैव याद करता है.

Also Read : नोखा में बस-बाइक की भीषण टक्कर, महिला की मौत; पति गंभीर रूप से घायल

आयोजन समिति ने अतिथियों का किया स्वागत

आयोजन समिति से जुड़े डॉ. अरविंद कुमार साधु, शिक्षक संतोष कुमार एवं अरुण कुमार ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि रामाश्रय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया कुणाल प्रताप, कामता सिंह, विनोद सिंह, राजीव रंजन, गोपाल सिंह, अर्जुन सिंह, कमलेश पहलवान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

महिला फुटबॉल मैच में जहानाबाद की टीम ने मारी बाजी

पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर रामनगर खेल मैदान में पटना और जहानाबाद की महिला फुटबॉल टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला आयोजित किया गया. मैच में जहानाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना की टीम को पांच गोल से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया. मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया.

रामू सिंह रहे रेफरी

मैच में रेफरी की भूमिका रामू सिंह ने निभाई, जबकि गोल जज के रूप में महेंद्र सिंह एवं धर्मेंद्र सिंह ने जिम्मेदारी संभाली. आयोजन के माध्यम से दिवंगत समाजसेवी लखन प्यारे सिंह की स्मृति को श्रद्धांजलि देने के साथ खेल प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया गया.

Also Read : जोगिया हत्याकांड की जांच के लिए पहुंची CID टीम, घटनास्थल और पीड़ित परिवार से ली जानकारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >