तालाब में डूबने से बच्ची की हुई मौत

किसी तरह वह फिसल गयी और पानी में चली गयी

ओबरा. थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव में तालाब में डूबने से एक तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृतका की पहचान मो इजराइल की पुत्री गुड़िया परवीन के रूप में हुई है. सोमवार की सुबह बच्ची अपने घर से पढ़ाई करने आंगनबाड़ी जा रही थी. तालाब से होकर गुजरने के दौरान किसी तरह वह फिसल गयी और पानी में चली गयी. कुछ ही क्षण में बच्ची की मौत हो गयी. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. कुछ लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी. पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र यादव पहुंचे और स्थानीय गोताखोर के सहयोग से तालाब से शव को बाहर निकलवाया, जानकारी मिली कि बच्ची अपने मां के साथ ननिहाल में ही रहती थी. इधर, थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय गोताखोर से शव को बाहर निकलवाया गया है. आगे की प्रक्रिया भी पूरी की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >