जनगणना 2027: डीएम अभिलाषा शर्मा ने स्व-गणना कर किया जागरूक

सुविधाजनक पोर्टल: 33 प्रश्नों के उत्तर देकर प्राप्त करें अपनी यूनिक आइडी

डिजिटल जनगणना की पहल: घर बैठे पोर्टल पर दर्ज करें अपनी जानकारी दो चरणों में होगी प्रक्रिया, मई में शुरू होगा मकान सूचीकरण का कार्य सुविधाजनक पोर्टल: 33 प्रश्नों के उत्तर देकर प्राप्त करें अपनी यूनिक आइडी फोटो नंबर-11- स्व-गणना फॉर्म भरती डीएम अभिलाषा शर्मा औरंगाबाद कार्यालय भारत की जनगणना 2027 को लेकर औरंगाबाद जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है. सोमवार को डीएम अभिलाषा शर्मा ने स्वयं स्व-गणना प्रपत्र भरकर जिलेवासियों को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया. डीएम ने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी. पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं आवासीय विवरण का संकलन किया जायेगा, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जायेगी. इस प्रक्रिया के माध्यम से जिले के हर घर, परिवार और नागरिक से संबंधित विस्तृत और सटीक जानकारी एकत्र की जायेगी, जो भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों की आधारशिला बनेगी. उन्होंने बताया कि मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य दो से 31 मई तक चलेगा. वहीं, आम नागरिकों की सुविधा के लिए पहली बार 17 अप्रैल से एक मई तक स्व-गणना की विशेष डिजिटल व्यवस्था शुरू की गयी है. इस सुविधा के तहत कोई भी परिवार का सदस्य घर बैठे se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकता है. स्व-गणना प्रक्रिया को सरल बताते हुए डीएम ने कहा कि नागरिक अपने राज्य का चयन कर मोबाइल नंबर से ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं. इसके बाद डिजिटल मानचित्र पर अपने घर को चिह्नित करते हुए परिवार से जुड़े 33 प्रश्नों के उत्तर भरने होते हैं. प्रक्रिया पूर्ण होने पर एक यूनिक आइडी प्राप्त होती है, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है. बाद में गणनाकर्मी के सत्यापन के समय यह आइडी प्रस्तुत करनी होगी. डीएम ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर अपनी जानकारी दर्ज कर जनगणना कार्य को सफल बनाने में योगदान दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >