जलभरी यात्रा में शामिल श्रद्धालु

WATCH VIDEO: दाउदनगर में जलभरी के साथ गणेशोत्सव का शुभारंभ, पूजा पंडालों में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

औरंगाबाद के दाउदनगर में गणेशोत्सव का शुभारंभ जलभरी यात्रा के साथ हुआ. शहर के चार प्रमुख स्थानों पर भव्य पूजा पंडालों में गणेशोत्सव का आयोजन किया गया है, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. 23 सितंबर को प्रतिमाओं का विसर्जन होगा.

Ganesh Utsav : औरंगाबाद के दाउदनगर शहर में सोमवार को जलभरी यात्रा के साथ गणेशोत्सव का शुभारंभ हुआ. विभिन्न पूजा समितियों की ओर से निकाली गई कलश यात्रा में आयोजकों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

श्रद्धालु हाथों में कलश लेकर पूजा स्थलों से निकलकर मौलाबाग स्थित सूर्यमंदिर तालाब पहुंचे. यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया.

कलश लेकर शहर की गलियों से गुजरे श्रद्धालु

जलभरी के बाद श्रद्धालु कलश लेकर शहर के अलग-अलग मार्गों से होते हुए अपने-अपने पूजा स्थलों पर पहुंचे. यहां विधि-विधान के साथ कलश की स्थापना की गई. इसके साथ ही गणेशोत्सव की पूजा-अर्चना शुरू हो गई.

पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला. गणपति बप्पा के जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा.

चार जगहों पर सजे भव्य पूजा पंडाल

दाउदनगर शहर में इस बार चार प्रमुख स्थानों पर पूजा समितियों की ओर से गणेशोत्सव का आयोजन किया गया है. शुक बाजार में श्री श्री गणेश पूजा समिति, बाबा बिहारी दास के संघत स्थित लक्ष्मी भवन के पास जय बजरंग पूजा समिति, नगर पर्षद रोड में डॉ. बीके प्रसाद कॉम्प्लेक्स के समीप एकता संघ और कूचा गली में महाकाल गणेशोत्सव समिति की ओर से पूजा की जा रही है.

इन सभी पूजा स्थलों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई है.

पूजा पंडालों में भक्तिमय माहौल

गणेशोत्सव को लेकर दाउदनगर बाजार में उत्साह का माहौल है. पूजा पंडालों के साथ आसपास के इलाकों में भी आकर्षक सजावट की गई है. पूरे बाजार में रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई है.

पूजा स्थलों पर गणपति बप्पा के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. श्रद्धालु पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश का दर्शन कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं.

22 सितंबर तक होगी पूजा, 23 को विसर्जन

आयोजकों के अनुसार, 14 से 22 सितंबर तक प्रतिदिन पूजा-अर्चना, महाआरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा. इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक आयोजन भी होंगे.

वहीं, 23 सितंबर को नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी और भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा. गणेशोत्सव को लेकर पूजा समितियों ने श्रद्धालुओं से उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >