रेडिएटर के गर्म पानी से चार बाराती झुलसे

औरंगाबाद न्यूज : बस के रेडिएटर का पानी उबलकर सवारियों पर पड़ा

औरंगाबाद न्यूज : बस के रेडिएटर का पानी उबलकर सवारियों पर पड़ा

अस्पताल में सभी का इलाज, यात्रियों ने कहा-चालक की लापरवाही

प्रतिनिध, मदनपुर.

शादी समारोह से लौट रहे पांच बाराती रेडीवाटर के गर्म पानी की चपेट में आने से झुलस गये. इस घटना में झुलसकर घायल हुए मदनपुर थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव निवासी चिंता देवी, देवराज सिंह, कासमा थाना क्षेत्र के पांडेय कर्मा निवासी रंजीत कुमार सिंह, पलामू जिले के हरिहरगंज निवासी रानी कुमारी आदि का इलाज मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. घटना रविवार की सुबह की है. जानकारी के अनुसार, झिकटिया गांव से लगभग 70 बाराती बस पर सवार होकर टाटा गये हुए थे. शादी समारोह संपन्न होने के बाद सभी उसी बस से वापस लौट रहे थे. बहुत से बाराती केबिन में भी बैठे हुए थे. हजारीबाग के समीप अचानक बस का रेडीवाटर गर्म होने लगा. केबिन में बैठे बारातियों को गर्मी महसूस होने लगी. इसके बाद भी उक्त लोगों ने ध्यान नहीं दिया, बल्कि रेडीवाटर पर पानी का झोंका मार दिया गया. बाहरी पानी के संपर्क में आते ही रेडीवाटर का पानी खौलते हुए बारातियों पर पड़ गया. इसके बाद अफरा-तफरी मच गयी. बस को रोककर झुलसे बारातियों को मामूली तौर पर उपचार किया गया. इसके बाद सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया गया. ड्यूटी पर रहे चिकित्सक डॉ कुमार जय ने सभी लोगों का इलाज किया. हालांकि, झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. बारातियों की मानें, तो चालक की लापरवाही से यह घटना हुई. बहुत से बाराती चपेट में आ जाते.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >