दुर्घटना में महिला की मौत मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी

लवकेश कुमार ने रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है

रफीगंज. रफीगंज थाना क्षेत्र के फदरपुरा गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद की पत्नी चंद्रावती देवी की दुर्घटना में मौत होने के मामले में पुत्र लवकेश कुमार ने रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उल्लेख किया है कि विगत 18 अप्रैल की सुबह बौर स्थित आरा मशीन के समीप सड़क दुर्घटना में उसकी मां चंद्रावती देवी की मौत हो गयी थी एवं पिता योगेंद्र प्रसाद घायल हो गये थे. दोनों बाराही बाजार पैदल जा रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही बाइक बीआर 26 जे 7359 के चालक गोपालपुर गांव निवासी रामप्यारे यादव लापरवाही से आया और उसके मां-बाप को धक्का मार दिया. सिर में गहरी चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही मां की मौत हो गयी. रफीगंज थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि बाइक चालक रामप्यारे यादव को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >