आवास सहायक के साथ मारपीट मामले में एफआइआर दर्ज

पिपरा बगाही मुखिया सहित कई बने अज्ञात अभियुक्त

पिपरा बगाही मुखिया सहित कई बने अज्ञात अभियुक्त कुटुंबा. कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा बगाही पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक सुधांशु कुमार के साथ मारपीट कर सरकारी दस्तावेज छीनने का मामला प्रकाश में आया है. घटना दो दिन पहले की है. मामले में आवास सहायक ने कुटुंबा थाने की पुलिस को आवेदन देकर उक्त पंचायत के मुखिया मो तौहीद अंसारी सहित कई लोगो को आरोपित बनाया है. घटना 18 अप्रैल को तब हुई जब आवास सहायक पंचायत से कार्य का निबटारा कर बाइक से लौट रहे थे. उन्होंने पुलिस को दिये गये आवेदन में बताया कि शुक्रवार यानी 18 अप्रैल को ग्रामीण विकास विभाग के दैनिक कार्यो का निबटारा कर बाइक से लौट रहे थे. इसी क्रम में मुखिया और उनके गुर्गो ने रास्ते में उनकी बाइक रुकवा कर खुद चाबी से निकाल लिया. इसके बाद समीप के मुरौली गांव स्थित फेवर ब्लॉक प्लांट पर उसने जबरन ले गये. वहां वह कुछ बोल पाते, इसके पहले हीं उसने गाली-गलौज कर मारपीट कर जान मारने के लिए गर्दन दबाने लगा. किसी तरह वहां से भागने का भरपूर प्रयास किया. इतने में योजना का रजिस्टर और अन्य सरकारी दस्तावेज छीन कर फाड़ दिया गया. इतना ही नहीं मुखिया ने यह भी कहा कि भविष्य में पंचायत में अगर तू दिखेगा तो जान मार देंगे. आवास सहायक ने घटना की जानकारी बीडीओ मनोज कुमार को भी दी है. इस सबंध में थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. अभियुक्तों को गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी की जा रही है. वह घर छोड़कर फरार चल रहा है. शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपूर्द कर दिया जायेगा. जानकारी के अनुसार पहले के दिनों भी उक्त मुखिया के विरुद्ध थाने में अपराधिक मामले दर्ज किये गये थे, जिसमें उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी. इधर, आवास सहायक के साथ घटित घटना के लेकर कुटुंबा प्रखंड के कर्मियो में रोष व्याप्त है. अगर तत्काल मुखिया की गिरफ्तारी नहीं होती है तो कर्मी विभागीय काम रोक कर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे.

क्या बताते हैं बीडीओ

बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि पंचायत में जिओ टैगिंग के कार्य के दौरान घटना हुई है. घटना के दौरान ही आवास सहायक द्वारा फोन पर जानकारी दी गयी. सूचना मिलते ही दूरभाष पर मुखिया को सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा कानून हाथ में नहीं लेने की बात कही गयी है. इसके साथ ही मामले से डीडीसी व अन्य वरीय अधिकारियों का अवगत कराया गया है. उन्होंने बताया कि किसी भी कर्मी के साथ मारपीट एवं गाली गलौज किया जाना सही नहीं है. इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >