फसल पटवन करने गये किसान की मौत, ठंड लगने की आशंका

AURANGABAD NEWS.देव थाना क्षेत्र के इसरौर गांव में रविवार को खेत में पटवन करने गये एक 60 वर्षीय किसान की मौत हो गयी. आशंका जतायी जा रही है कि ठंड लगने से उनकी मौत हुई है. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी सिद्धेश्वर राम के रूप में हुई है.

प्रतिनिधि, देव देव थाना क्षेत्र के इसरौर गांव में रविवार को खेत में पटवन करने गये एक 60 वर्षीय किसान की मौत हो गयी. आशंका जतायी जा रही है कि ठंड लगने से उनकी मौत हुई है. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी सिद्धेश्वर राम के रूप में हुई है. बता दें कि लगातार कई दिनों से चल रही शीतलहरी व घने कोहरा के कारण लोगों का घरो से निकलना मुश्किल हो गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार की सुबह में सिद्धेश्वर राम प्याज के खेत में सिंचाई के लिए गये थे. जहां अचानक खेत में ही बेहोश होकर गिर गये. घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव पहुंचाया. जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया. वृद्ध अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है. जानकारी मिली कि पुत्री की शादी तय हो चुकी है. स्वजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया. मृतक के पुत्र शिक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि पिता की ठंड लगने से मौत हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >