मिर्जापुर गांव हाइटेंशन तार की चपेट में आने से युवा किसान की मौत

परिजनों ने बताया कि रंजीत अपने गांव से पूरब दिशा की ओर बधार तरफ खेत में काम करने गया था

औरंगाबाद ग्रामीण. नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में खेत में काम करने के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवा किसान की मौत हो गयी. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी साधु पासवान के पुत्र विकास कुमार पासवान के रूप में हुई है. घटना शनिवार की दोपहर की बतायी जा रही है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि रंजीत अपने गांव से पूरब दिशा की ओर बधार तरफ खेत में काम करने गया था. खेत के मेढ पर पहले से ही हाई टेंशन तार टूटकर गिरा हुआ था, जिसे वह देख नहीं सका. अचानक खेत में काम करने के दौरान मेढ पर टूटकर गिरे हाइ टेंशन तार की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इधर, जानकारी मिली कि घटना के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे जब अन्य किसानों ने विकास कुमार को अचेत अवस्था में देखा तो शोरगुल मचाया. इसके बाद उसे जिंदा समझकर आनन-फानन में इलाज के लिए पास के ही एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजन शव से लिपटकर चीत्कार उठे. परिजनों की चीत्कार से आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना माली थाना की पुलिस को दी. सूचना पर माली थाना की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे लेकर परिजनों से जरूरी पूछताछ के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इसके बाद सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि 15 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी. विकास के दो बेटा व एक बेटी है. घटना के बाद से पत्नी शोभा देवी सहित अन्य परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा. इधर, माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बतया कि मिर्जापुर गांव में करेंट से एक किसान की मौत हुई है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. ज्ञात हो कि इस वर्ष बारिश के मौसम में करेंट की चपेट में आने से आधे दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है. अधिकांश घटनाओं में लापरवाही कारण बनती रही है. कुछ ऐसी भी घटनाएं हुई, जिसमें बिजली विभाग को दोषी ठहराया गया. जर्जर तार और कर्मचारियों की मनमानी को लेकर आक्रोश भी जताया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >