औरंगाबाद : बारुण में नहर में डूबे 15 वर्षीय किशोर का शव 40 किमी दूर फेसर से बरामद, परिजनों में कोहराम

औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड अंतर्गत नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के मूंगयाठी बिगहा गांव के समीप नहर में नहाने के दौरान डूबे 15 वर्षीय किशोर प्रिंस कुमार का शव घटना के 42 घंटे बाद फेसर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर नहर से बरामद किया गया है. प्रशासन और एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के काफी प्रयासों के बाद शव मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

औरंगाबाद के बारुण प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के कंचनपुर टोले मूंगयाठी बिगहा गांव के समीप बड़की नहर में डूबकर लापता हुए 15 वर्षीय किशोर का शव घटना के 42 घंटे बाद बुधवार की सुबह फेसर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर नहर से बरामद कर लिया गया.

घटनास्थल से करीब 40 किलोमीटर की दूर से किशोर का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूंगयाठी बिगहा निवासी लालजीत मेहता का 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूबकर लापता हो गया था.

घटना के तुरंत बाद नहर के किनारे उसके कपड़े और चप्पल बरामद हुए थे. इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को बुलाकर व्यापक खोजबीन अभियान चलाया गया था.

एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन और ग्रामीणों की सूचना पर बरामदगी

मंगलवार तक एसडीआरएफ की टीम ने नहर का जलस्तर कम करवाकर लगभग 30 किलोमीटर के दायरे में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया था, लेकिन तब किशोर का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था, जिसके बाद टीम वापस लौट गई थी.

हालांकि, स्थानीय प्रशासन, अंचल अधिकारी (CO), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष तथा ग्रामीण लगातार अपने स्तर पर खोजबीन में जुटे हुए थे.

बुधवार की सुबह फेसर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के समीप स्थानीय ग्रामीणों की नजर नहर में उतरा रहे एक शव पर पड़ी. इसकी सूचना तुरंत पुलिस और परिजनों को दी गई, जिसके बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे और झाड़ी में फंसे किशोर के शव को सुरक्षित बाहर निकाला.

पुलिस कार्रवाई और मुआवजे की मांग

शव बाहर निकलते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. सूचना मिलते ही नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

कंचनपुर पंचायत के मुखिया बसंत कुमार मेहता ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत योजना के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है. वहीं, नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Also Read : गया जी : विष्णुपद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, पितृपक्ष मेले से पहले BSAP को सौंपी गई जिम्मेदारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish raj singham

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >