डीएम व एसपी ने बूथों का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

पल-पल की जानकारी दोनों पदाधिकारी लेते रहे

दाउदनगर. काराकाट संसदीय सीट के लिए जारी मतदान की मॉनीटरिंग लगातार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी स्वप्ना जी मेश्राम करते रहे. पल-पल की जानकारी दोनों पदाधिकारी लेते रहे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम व एसपी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की स्थिति से भी अवगत हुए. नवीनगर विधानसभा, ओबरा तथा गोह विधानसभा के कई मतदान केंद्रों पर पहुंचे. वहां पहुंचकर सुरक्षा के साथ-साथ वोटिंग की प्रक्रिया व मतदान प्रतिशत आदि से अवगत हुए. इस दौरान मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. कहा कि सभी मतदान कर्मी अपने कर्तव्यनिष्ठा का पालन ईमानदारी से करें. मतदाताओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसका ख्याल भी रखें. वहीं मतदाताओं को निर्धारित समय के अंदर अधिक से अधिक मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम तथा एसपी प्रचंड गर्मी व चिलचिलाती धूप का परवान किये गये बिना बारी-बारी तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे और विभिन्न मतदान केंद्रों पर जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >