बन रहे पीसीसी पर साइकिल चलाने को लेकर विवाद: दो पक्षों में मारपीट, 6 महिला समेत 7 घायल

Aurangabad News : शिवरामपुर गांव में पीसीसी सड़क निर्माण हो रहा है. उसके ऊपर एक व्यक्ति ने साइकिल चला दी. इसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया. देखते-देखते मारपीट में बदल गया.

Aurangabad News : ( विनय सिंह किंकर की रिपोर्ट)

जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवरामपुर में निर्माण हो रहे पीसीसी सड़क पर साइकिल पार करने को लेकर विवाद नहीं हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच शुरू हुआ वाद-विवाद देखते ही देखते लाठी डंडों तक पहुंच गया.

बताया जा रहा है की साइकिल पार करने के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच बात बढ़ गई और दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे चले. मामला शुक्रवार की देर रात की है.

मारपीट में ये हुए घायल, इलाज जारी

घायलों में उक्त गांव निवासी इंद्रदेव यादव के पुत्र गोपाल यादव, सहेंद्र यादव की पत्नी शीला देवी, बिलेन्द्र यादव की पत्नी सोनामती देवी, संजय यादव की पत्नी विमला देवी, राजू यादव की पत्नी सविता देवी, जितेंद्र यादव की पत्नी संगीता देवी एवं उपेंद्र यादव की पत्नी विजयंती देवी शामिल है. आनन- फानन में सभी ज़ख्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया गया. जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सक डॉक्टर मनोज ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से घायल लोगों को सदर अस्पताल भेज दिया.

शिवरामपुर गांव की घटना

बताया जाता है कि शिवरामपुर गांव में पीसीसी सड़क निर्माण हो रहा है. उसके ऊपर साइकिल पार करने को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष एक दूसरे को गाली-गज करने लगे. देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे चलाएं. इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से महिलाओं के साथ आधे दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में हुआ.

मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम

मिली जानकारी के अनुसार मारपीट की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बूझकर शांत कराया और घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया.

क्या बोले थानाध्यक्ष

इस पूरे मामले पर मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी मिली है. दोनों पक्षों से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. जो भी दोषी होंगे. उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: कुंदन यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो आरोपियों ने किया सरेंडर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >