खाद की कथित कालाबाजारी पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने डीएम को लिखा पत्र, सख्त कार्रवाई की मांग

Aurangabad News : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने औरंगाबाद के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जिले में रासायनिक खाद की कथित कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है. किसानों की लगातार शिकायतें हैं कि सरकारी निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है.

Aurangabad News : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने औरंगाबाद के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जिले में रासायनिक खाद की कथित कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न प्रखंडों से किसानों की लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि सरकारी निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है और दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे हैं.

डीएपी और यूरिया निर्धारित कीमत से अधिक दाम पर बिकने का आरोप

पूर्व सांसद ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि सरकार द्वारा डीएपी खाद की कीमत 1,350 रुपये प्रति बोरी तथा यूरिया की कीमत 266 रुपये प्रति बोरी निर्धारित की गई है. इसके बावजूद बाजार में डीएपी 2,200 रुपये और यूरिया 400 रुपये प्रति बोरी तक बेचे जाने का आरोप है. उन्होंने कहा कि इससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है.

खरीफ सीजन में किसानों की बढ़ी परेशानी

सुशील कुमार सिंह ने कहा कि जिले में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण असिंचित क्षेत्रों में खेती का कार्य प्रभावित है. वहीं नहरी क्षेत्रों में धान की रोपनी का कार्य चल रहा है और इस समय किसानों को खाद की सबसे अधिक आवश्यकता है. ऐसे समय में खाद की कथित कालाबाजारी किसानों की परेशानी को और बढ़ा रही है.

नियमित छापेमारी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

पूर्व सांसद ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि कृषि विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर खाद की जमाखोरी और कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए. उन्होंने सरकारी निर्धारित दर पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, नियमित छापेमारी कराने तथा दोषी दुकानदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि किसानों को राहत मिल सके और खरीफ फसलों की खेती प्रभावित न हो.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sujit kumar

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >