औरंगाबाद में अवैध बालू परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

दाउदनगर थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नान्हू बिगहा से तीन बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

दाउदनगर अवैध खनन, भंडारण और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दाउदनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नान्हु बिगहा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

चालक मौके से हुए फरार

थाना पुलिस के अनुसार एएसआई भूपेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही तीनों ट्रैक्टरों के चालक मौके से फरार हो गए.

वाहन मालिकों की हो रही पहचान

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि जब्त ट्रैक्टरों को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है. सभी वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है. साथ ही वाहन मालिकों और फरार चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

खनन विभाग को दी गई सूचना

पुलिस ने मामले की जानकारी संबंधित खनन विभाग को भी दे दी है, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके. थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अवैध खनन या बालू परिवहन की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

बंटी यादव हत्याकांड में पटना पुलिस की कार्रवाई, लापरवाही पर 3 ASI और 1 होमगार्ड निलंबित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >