औरंगाबाद: प्रदर्शन की आशंका पर अलर्ट रही दाउदनगर पुलिस, विभिन्न जगहों पर पुलिस बल की तैनाती

रविवार को औरंगाबाद के दाउदनगर में छात्र संगठन के संभावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस पूरे दिन हाई अलर्ट पर रही. अशोक इंटर स्कूल के खेल मैदान में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, हालांकि कोई प्रदर्शन नहीं हुआ.

Aurangabad News : औरंगाबाद के दाउदनगर छात्रों के आंदोलन के समर्थन में रविवार को संभावित प्रदर्शन की सूचना को लेकर दाउदनगर पुलिस पूरे दिन हाई अलर्ट पर रही. सोशल मीडिया पर पिछले दो-तीन दिनों से अशोक इंटर स्कूल के खेल मैदान में किसी छात्र संगठन द्वारा प्रदर्शन किए जाने का प्रचार किया जा रहा था. इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था कर दी थी.

खेल मैदान में दिनभर तैनात रहा पुलिस बल

रविवार सुबह से ही अशोक इंटर स्कूल के खेल मैदान में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. पुलिस के जवान पूरे दिन मौके पर मुस्तैद रहे और गतिविधियों पर नजर बनाए रखी. हालांकि, निर्धारित स्थल पर न तो कोई प्रदर्शनकारी पहुंचा और न ही किसी प्रकार का प्रदर्शन हुआ.

शांतिपूर्ण रही स्थिति, सतर्क रही पुलिस

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पूरे दिन स्थिति सामान्य रही और किसी संगठन की ओर से प्रदर्शन नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार थी.

उल्लेखनीय है कि शनिवार को आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा के राज्यव्यापी आह्वान पर बिहार बंद के दौरान दाउदनगर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया था. प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. शनिवार को उनके इस्तीफा देने के बाद माना जा रहा है कि रविवार को प्रस्तावित प्रदर्शन संबंधित संगठन ने स्थगित कर दिया. हालांकि प्रदर्शन नहीं हुआ, फिर भी पुलिस प्रशासन ने पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं बरती.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >