औरंगाबद : दाउदनगर बाजार में खरीदारी कर रही महिला के प्लास्टिक को ब्लेड से काटा, एक लाख के जेवरात ले उड़े बदमाश

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर के भखरुआं बाजार रोड पर खरीदारी करने पहुंची एक महिला के थैले को ब्लेड से काटकर उचक्कों ने 1 लाख रुपये से अधिक के जेवरात चुरा लिए. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

औरंगाबाद के दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के व्यस्त भखरुआं बाजार रोड स्थित एक मार्केट में खरीदारी करने पहुंची एक महिला के प्लास्टिक के थैले को ब्लेड से काटकर अज्ञात उचक्कों ने उसमें रखे लाखों रुपये के जेवरात उड़ा लिए. पीड़िता द्वारा चोरी गए जेवरात की कुल कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. इस सनसनीखेज घटना के बाद से बाजार में हड़कंप मच गया है.

पीड़ित महिला की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी मीना देवी के रूप में की गई है. उन्होंने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि वह आगामी करमा पर्व की तैयारियों के सिलसिले में शनिवार को दाउदनगर बाजार में खरीदारी करने आई थीं. बाजार में घूमने के दौरान वह एक श्रृंगार की दुकान पर बैठकर सामान खरीद रही थीं. उनके पास एक प्लास्टिक का थैला था, जिसमें जितिया, कान की बाली और अन्य कीमती जेवरात सुरक्षित रखे हुए थे.

शातिर अंदाज में दिया गया घटना को अंजाम

दुकान पर खरीदारी करने के दौरान ही वहां दो अज्ञात महिलाएं पहुंचीं. आरोप है कि इसी भीड़भाड़ और गहमागहमी के बीच अज्ञात उचक्कों ने शातिर तरीके से ब्लेड का इस्तेमाल कर प्लास्टिक के थैले को नीचे से काट दिया और उसमें रखे जेवरात चुपचाप निकाल लिए.

कुछ देर बाद जब महिला की नजर अपने थैले पर पड़ी और उन्होंने जेवरात गायब पाए, तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका. पीड़िता ने बताया कि चोरी हुए जेवरात की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये से अधिक है.

पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज की जांच

दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना की सूचना तुरंत दाउदनगर थाना की पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालने का प्रयास कर रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके.

Also Read : WATCH VIDEO : औरंगाबाद के 3 CHC ने मारी बाजी, बारुण 88% अंक के साथ बिहार में टॉप; ओबरा-देव भी NQAS के लिए चयनित

दिनदहाड़े हुई इस वारदात की खबर फैलते ही मार्केट के पास स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. घटना को लेकर बाजार आने-जाने वाले लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >