Aurangabad Diary: औरंगाबाद में गुरुवार (14 मई 2026) को मौसम में गर्मी का असर साफ दिखेगा. दिन में तेज धूप के कारण तापमान बढ़कर अधिकतम 41° सेंटी ग्रेट तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28° सेंटीग्रेट रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है. हवा 8 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. आर्द्रता 46% से 55% के बीच रहने से उमस भी महसूस हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अनूप चौबे ने बताया कि आम लोगों को लू से बचने की आवश्यकता है.
मुख्य बिंदु:
अधिकतम तापमान: 41° सेंटीग्रेट
न्यूनतम तापमान: 28° सेंटीग्रेट
मौसम: दोपहर में लू चलेगी
हवा: 8-11 किमी/घंटा
आर्द्रता: 46% से 55%
औरंगाबाद मंडी भाव
औरंगाबाद की विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्रियों के दाम स्थिर बने हुए हैं, हालांकि कुछ वस्तुओं में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया. फल मंडी में सेब 160 रुपये किलो, केला 60 रुपये दर्जन, संतरा 110 रुपये किलो और दशहरी आम 100 से 120 रुपये किलो बिक रहा है.
अनाज मंडी में कतरनी चावल 4400 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर चावल 3200 रुपये क्विंटल, अरहर दाल 110 रुपये किलो, मसूर दाल 70 रुपये किलो, चना दाल 68 रुपये किलो, मूंग दाल 100 रुपये किलो और मोट दाल 75 रुपये किलो के भाव पर उपलब्ध है. वहीं सरसों तेल 160 से 200 रुपये किलो और रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये किलो के बीच बिक रहा है.
सब्जी मंडी में बांग्ला प्याज 900 रुपये क्विंटल, नासिक प्याज 600 रुपये क्विंटल, देवा आलू 650–700 रुपये क्विंटल तथा लहसुन 5000 से 10000 रुपये क्विंटल तक पहुंच गया है. व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में कीमतों में बदलाव संभव है.
फल मंडी
सेब – 140 रुपये किलो
केला – 60 रुपये दर्जन
संतरा – 110 रुपये किलो
आम (दशहरी) – 100 से 120 रुपये किलो
अनाज मंडी
कतरनी चावल – 4400 रुपये क्विंटल
मसूर चावल – 3200 रुपये क्विंटल
अरहर दाल – 110 रुपये किलो
मसूर दाल – 70 रुपये किलो
चना दाल – 68 रुपये/ल किलो
मूंग दाल – 100 रुपये/किलो
मोट दाल – 75 रुपये किलो
सरसों तेल – 160–200 रुपये किलो
रिफाइंड तेल – 145–210 रुपये किलो
सब्जी मंडी
बांग्ला प्याज – 900 रुपये क्विंटल
नासिक प्याज – 600 रुपये क्विंटल
आलू (देवा) – 650–700 रुपये क्विंटल
लहसुन – 5000–10000 रुपये क्विंटल
3 – सूर्य मंदिर में महाआरती
औरंगाबाद के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में गुरुवार की प्रातः कालीन आरती भक्ति और आस्था के माहौल में होगी.
सूर्य मंदिर में आरती 5:30 बजे
मां सतबहिनी मंदिर में आरती: 6.बजे
गणेश मंदिर में आरती :7 बजे
मां दुर्गा मंदिर में आरती :7 बजे
सदर अस्पताल में गुरुवार को ओपीडी सेवा
औरंगाबाद के सदर अस्पताल में आज सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा सुचारू रूप से संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए पांच डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रबंधन प्रफुल कांत के अनुसार सभी डॉक्टर समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी.
ओपीडी में सामान्य बीमारियों से लेकर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज किया जाएगा. मरीजों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं ताकि बिना भीड़भाड़ के इलाज संभव हो सके.अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है.
ओपीडी में तैनात डॉक्टर: सुबह 8 से 2:बजे तक
डॉ. उदय कुमार
डॉ. देवाश्री
डॉ. सुमित कुमार
डॉ सविता कुमारी
ओपीडी दोपहर 2 से 9 बजे तक
डॉ अभिषेक
डॉ यमुना पांडे
रात 9:बजे से सुबह 8: बजे तक
डॉ सुनील कुमार
डॉ खालिद अहमद
औरंगाबाद शहर में आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम
औरंगाबाद शहर में आज विभिन्न सरकारी और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.दिन की शुरुआत पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम से होगी, जहां जवानों को दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके बाद जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी
कार्यक्रम की झलकियां:
सुबह नौ बजे: पुलिस केंद्र में 412 जवानों को प्रशिक्षण
सुबह 11 बजे: जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा विकाश योजनाओं पर बैठक करेंगी
शाम चार बजे : शनि मंदिर में हरि कीर्तन
जाम अलर्ट:
औरंगाबाद शहर के नावाडीह मोड़ और ओवरब्रिज पर तय समय में बढ़ेगी भीड़
औरंगाबाद शहर में आज कुछ प्रमुख स्थानों पर निर्धारित समय के दौरान जाम की स्थिति बन सकती है. खासकर स्कूल टाइम में नावाडीह मोड़ पर यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सुबह 9 बजे और दोपहर 12 बजे के आसपास इस क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतार लगने की संभावना है.वहीं शाम के समय ओवरब्रिज के समीप भी ट्रैफिक स्लो रहने के संकेत हैं.शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच ऑफिस आवागमन और बाजार की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन सकती है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इन समयों में वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और अनावश्यक भीड़ से बचें.
अलर्ट:
सुबह 9 बजे: नावाडीह मोड़ पर जाम की संभावना
दोपहर 12 बजे: स्कूल छुट्टी के समय ट्रैफिक दबाव
शाम 6 से 7 बजे: ओवरब्रिज के पास जाम का खतरा
बिजली कटौती
औरंगाबाद के कुछ ग्रामीण इलाकों में बुधवार की देर शाम तूफान से बिजली गुल हुई है. गुरुवार की सुबह नबीनगर कुटुंबा और देव के इलाके में आपूर्ति बाधित रहेगी.
Also Read: संपत्ति के लालच में ‘कलयुगी’ बेटे ने की पिता की हत्या, घर बुलाकर मारी गोली
