औरंगाबाद में 12 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले का नगर परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन, होल्डिंग टैक्स वापस लेने की उठाई मांग

Aurangabad News : भाकपा माले ने औरंगाबाद नगर परिषद कार्यालय पर 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने होल्डिंग टैक्स वृद्धि को वापस लेने और लंबित आवास योजनाओं के भुगतान की मांग उठाई. नगर परिषद क्षेत्र की जनसमस्याओं और कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शनकारी नेताओं ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की अपील की.

Aurangabad News : दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर भाकपा माले की टाउन कमेटी ने सोमवार को नगर में प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना दिया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की.

टाउन हॉल से निकाला गया प्रदर्शन मार्च

भाकपा माले के टाउन सचिव बिरजु चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी के झंडे-बैनर के साथ मौलाबाग स्थित टाउन हॉल परिसर से जुलूस निकालकर मुख्य बाजार होते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंचे. यहां प्रदर्शन धरना में तब्दील हो गया.

12 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

धरना के दौरान भाकपा माले ने नगर परिषद से जुड़ी 12 सूत्री मांगों को प्रमुखता से उठाया. इनमें बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स को वापस लेने, प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित दूसरी किस्त का भुगतान कराने तथा पात्र वंचित गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की मांग शामिल है. इसके अलावा रिंग रोड निर्माण की उच्च स्तरीय जांच, सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप तीन इंच मोटी कालीकरण सुनिश्चित कराने, सम्राट अशोक भवन निर्माण की जांच, नगर परिषद कार्यालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार पर रोक लगाने तथा डस्टबिन खरीद में हुई कथित अनियमितताओं की जांच की भी मांग की गई.

राजाराम सिंह रहे मुख्य वक्ता

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करने के लिए काराकाट सांसद, भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजाराम सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए. वहीं, पार्टी के जिला सचिव मुनारिक राम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे. नेताओं ने नगर परिषद क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की.

Also Read : नवादा दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, फरार ससुर गिरफ्तार, अब पूरा आरोपी परिवार पहुंचा जेल



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >