15 अप्रैल से मॉर्निंग संचालित होगा कोर्ट

15 अप्रैल से 29 जून तक सुबह सात बजे से एक बजे दोपहर तक संचालन होगा.

औरंगाबाद शहर. औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय का संचालन 15 अप्रैल से मॉर्निंग होगा. अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि जिला जज अशोक राज के आदेशानुसार व्यवहार न्यायालय का संचालन मॉर्निंग होगा. 15 अप्रैल से 29 जून तक सुबह सात बजे से एक बजे दोपहर तक संचालन होगा. अधिवक्ता स्नेही ने बताया कि जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय और महासचिव जगनारायण सिंह ने कोर्ट मॉर्निंग करने के लिए आवेदन जिला जज को दिया था, जिसके बाद जिला जज द्वारा व्यवहार न्यायालय के लिए स्वीकार किया गया है. वहीं दाउदनगर अनुमंडलीय न्यायालय का कोर्ट मॉर्निंग संचालित करने के लिए मांग किये जाने के बाद विचार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >