जमीन विवाद को लेकर दिनदहाड़े ठेकेदार को मारी गोली, हत्या करने के बाद फरार हुए अपराधी

बिहार में अपराध की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. औरंगाबाद शहर से महज ढाई किलो मीटर की दूरी पर स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंडा गांव में जमीनी विवाद को लेकर अपराधियों ने ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे के करीब की है. मृतक ठेकेदार की पहचान महाराजा सिंह के 37 वर्षीय पुत्र मिक्कू सिंह के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार मिक्कू अपने भाई रिंकू सिंह के साथ गांव के बधार में अपने खेत पर काम कर रहा था. इसी क्रम में गांव के ही सुजीत सिंह और संतोष सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई .इसके बाद सुजीत और संतोष आक्रोशित हो गए तथा ठेकेदार को निशाना बनाकर दो गोली दाग दी और फरार हो गए .

आनन-फानन में मिक्कू के भाई रिंकू ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी .घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना के पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई पूरी की.

Also Read: सरकारी कार्यक्रम में मंत्री की जगह पहुंचे मुकेश सहनी के भाई, हंगामे के बाद खबर देख नीतीश कुमार भी हो गए हैरान, कही ये बात…

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >