कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, मकान कर वृद्धि और सूखा नशे के खिलाफ आंदोलन की तैयारी

Aurangabad News : दाउदनगर में कांग्रेस ने मकान कर वृद्धि, खाद की किल्लत और बढ़ते नशे के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार की है. संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई.

Aurangabad News : मौलाबाग स्थित सामुदायिक भवन में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह ने की. इसमें संगठन के विस्तार के साथ स्थानीय स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की गयी. खास तौर पर नगर पर्षद द्वारा मकान कर में की गयी वृद्धि, ग्रामीण क्षेत्रों में टैक्स लागू किये जाने, शहर में बढ़ रहे सूखा नशे और खाद वितरण में हो रही किल्लत को लेकर कांग्रेस नेताओं ने चिंता जतायी.

यूथ कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर बनी रणनीति

बैठक में इंडियन यूथ कांग्रेस के सदस्यता अभियान और यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गयी. अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. शहरी क्षेत्र में वार्ड अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया.

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

पार्टी नेताओं ने कहा कि सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा. प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है. वार्ड, बूथ और पंचायत स्तर तक संगठन को सक्रिय करते हुए जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा.

मकान कर और सूखा नशे के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन

डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि नगर पर्षद द्वारा मकान कर में की गयी वृद्धि, ग्रामीण क्षेत्रों में टैक्स की शुरुआत और शहर में बढ़ रहे सूखा नशे के खिलाफ कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि खाद वितरण में हो रही किल्लत और मकान कर में वृद्धि को लेकर संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया गया है.

युवाओं को संगठन से जोड़ने पर फोकस

प्रखंड कांग्रेस प्रवक्ता युवराज पांडेय ने कहा कि यूथ कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की जा रही है. युवाओं को अधिक संख्या में संगठन से जोड़कर कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान

पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच सक्रिय रहना होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम जनता के हित और अधिकारों की लड़ाई आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में नगर अध्यक्ष मो. शमीम, सत्तार अंसारी, कमाल खान, मो. रुस्तम आलम, रविंद्र सिंह, तसवर हुसैन, नारायण गिरी, मृत्युंजय सिंह, कमला देवी, आर.पी. यादव, सत्यनारायण पुरी, राम प्रवेश मेहता, अरुण कुमार गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read : PHOTOS: औरंगाबाद में बच्चों ने इस प्रकार मनाया 'विश्व आदिवासी दिवस'


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >