औरंगाबाद में खेलते समय गहरे नाले में गिरा सात वर्षीय बच्चा, डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Aurangabad News : बिहार के ओबरा में खेलते समय पैर फिसलने से 7 वर्षीय बच्चे की गहरे नाले में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. गांव में मातम का माहौल है, पुलिस जांच में जुटी है.

Aurangabad News : प्रखंड क्षेत्र के जम्होर थाना अंतर्गत बरौली गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. मृतक की पहचान बरौली बिगहा गांव निवासी विनोद राजवंशी के सात वर्षीय पुत्र रॉकी कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रॉकी कुमार सोमवार सुबह अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पास स्थित गहरे नाले में जा गिरा. बच्चे के नाले में गिरने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई.

करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद मिला शव

घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू की गई. करीब एक घंटे तक खोजबीन के बाद रॉकी के शव को नाले से बाहर निकाला गया. बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव का माहौल गमगीन हो गया.

घटना के बाद ग्रामीणों की लगी भीड़

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही जम्होर थाना के एसआई अजय वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. बाद में जम्होर थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

Also Read : नवादा: प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत के मामले में 10 हिरासत में, जांच के लिए बनायी जा रही टीम

पांच भाई-बहनों में चौथे स्थान पर था रॉकी

बताया जाता है कि रॉकी पांच भाई-बहनों में चौथे स्थान पर था. बेटे की मौत की खबर के बाद मां सोनी देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों के करुण क्रंदन से गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया.

ग्रामीणों ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

घटनास्थल पर वार्ड सदस्य कौशल कुमार, ग्राम रक्षा दल की प्रतिमा कुमारी सुमन, सोनू कुमार, रामाश्रय चौधरी, राजबली चौधरी, अयोध्या चौधरी, डोमा चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. Also Read : नवादा: एक सप्ताह बाद गोविंदपुर की जलमीनार में लगा नया मोटर, लोगों को मिली राहत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश द्विवेदी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >