एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान तेज करने का निर्णय

Aurangabad News : औरंगाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा 30 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन. भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता और सामाजिक कार्यों पर लिया गया बड़ा संकल्प.

Aurangabad News : औरंगाबाद स्थित एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के जिला कार्यालय में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी ओमप्रकाश ने की, जबकि राष्ट्रीय सचिव आदित्य श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को अधिक प्रभावी बनाने, सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई.

भ्रष्टाचार के खिलाफ जनभागीदारी पर दिया जोर

राष्ट्रीय सचिव आदित्य श्रीवास्तव ने कहा कि एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो देश के विभिन्न राज्यों में भ्रष्टाचार जैसे गंभीर अभिशाप के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार आज समाज और व्यवस्था के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है, जिसके विरुद्ध जनसहभागिता और जागरूकता के माध्यम से प्रभावी लड़ाई लड़ी जा सकती है. उन्होंने कहा कि संगठन न्याय व्यवस्था से जुड़े विषयों के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है और जरूरतमंद तथा वंचित लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है. संगठन का उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए लोगों को जागरूक और जिम्मेदार बनाना भी है.

30 अगस्त को लगेगा रक्तदान महाशिविर

बैठक में आगामी 30 अगस्त को रक्तदान महाशिविर एवं रक्तदाता महायोद्धा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और आम लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा. साथ ही रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई.

रक्तदाताओं को मिलेगा 'रक्तवीर योद्धा सम्मान'

बैठक में निर्णय लिया गया कि रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रक्तदाताओं एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों को 'रक्तवीर योद्धा सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा. इसके माध्यम से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.

संगठन ने लिया जनसेवा और जागरूकता का संकल्प

बैठक में मीडिया प्रभारी आदित्य नारायण, जिला व्यावसायिक प्रभारी संदीप कुमार, ओबरा प्रखंड प्रभारी सुनील सिन्हा, अमित कुमार, आदित्य कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की आगामी योजनाओं को सफल बनाने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को और प्रभावी ढंग से चलाने का सामूहिक संकल्प लिया.

Also Read : वारिसलीगंज के हरिओम कुमार ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >