औरंगाबाद: बैठक में जनसमस्याओं की गूंज; जलजमाव, जाम, जर्जर स्कूल भवन, बिजली और सफाई पर चर्चा

औरंगाबाद के बारुण प्रखंड में जनसमस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. सदस्यों ने राशन कार्ड, जलजमाव, गंदगी, जाम और जर्जर स्कूल भवन जैसे मुद्दों पर बेबाक राय रखी. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया.

Aurangabad News : औरंगाबाद के बारुण प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उपेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष सुशील पांडेय ने किया. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

जनसमस्याओं पर सदस्यों ने रखी बेबाक राय

बैठक में राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं के अलावा जनकोप के पइन में जलजमाव, जोगिया बाजार में फैली गंदगी, सिरिस में जलनिकासी तथा सोनगर रेलवे अंडरपास में लगने वाले जाम का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की.

स्कूल भवन, बिजली और पौधरोपण का मामला भी उठा

सदस्यों ने सिरिस भोपतपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के जर्जर भवन और कमरों की कमी पर चिंता जताते हुए शीघ्र मरम्मत की मांग की. इसके अलावा धमनी पंचायत के झूमर डीहरा में जर्जर बिजली के तार बदलने तथा बालू घाटों के संवेदकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण नहीं किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया.

बीडीओ ने दिया त्वरित कार्रवाई का आश्वासन

बीडीओ नीरज कुमार ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. बैठक में उपप्रमुख प्रभावती देवी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय सिन्हा, बीएचएम मनीष कुमार, जेई मनोज कुमार, जेएसएस उपेंद्र कुमार, पारस सिंह, सुजीत कुमार, राजकुमार ठाकुर, जितेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

ALSO READ: पटना के राजीव नगर हत्याकांड में कार्रवाई, प्रेमिका का भाई गिरफ्तार, अस्पताल में चल रहा इलाज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajuranjan kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >