निर्वाचितों का गणना प्रपत्र समय से जमा करने का निर्देश

AURANGABAD NEWS.विधानसभा चुनाव को लेकर हसपुरा प्रखंड के बूथ संख्या 41 राजकीय मध्य विद्यालय जलपुरा पूर्वी भाग के सत्यजीत प्रसाद और सुपरवाइजर सत्यम आनंद बीएलए के साथ बैठक करते हुए मतदाता सूची विशेष गणन पुनरीक्षण कार्य को लेकर चर्चा की.

प्रखंड के बूथों पर बीएलओ ने की बीएलए के साथ बैठक

प्रतिनिधि, हसपुरा.

विधानसभा चुनाव को लेकर हसपुरा प्रखंड के बूथ संख्या 41 राजकीय मध्य विद्यालय जलपुरा पूर्वी भाग के सत्यजीत प्रसाद और सुपरवाइजर सत्यम आनंद बीएलए के साथ बैठक करते हुए मतदाता सूची विशेष गणन पुनरीक्षण कार्य को लेकर चर्चा की. सुपरवाइजर सत्यम आनंद ने कहा कि मतदाता सूची में सभी निर्वाचकों का सत्यापन अपने स्तर से करते हुए निर्वाचितों का गणना प्रपत्र जमा करें.इसकी अंतिम तिथि 26 जुलाई निर्धारित है. प्रखंड विकास पदाधिकारी के आदेशानुसार 20 जुलाई को मतदान केंद्र स्तर पर सभी बीलए के साथ बैठक आयोजित की गयी. जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची पर चर्चा की गयी. सूची पर सभी ने अपनी राय दी. राजेश कुमार, ममता कुमारी , अयोध्या सिंह, अनिल कुमार सिंह, बैजनाथ राजवंशी, सतीश कुमार, ओमप्रकाश कुमार सहित कई मतदाता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >