Aurangabad News: गुरु पूर्णिमा पर रविदास मंदिरों में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन करेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक वृहद अभियान का आयोजन कर रही है. इसकी शुरुआत 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन से होगी और यह 20 फरवरी 2027 तक चलेगा.

Aurangabad News: भारतीय जनता पार्टी संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी. इसकी शुरुआत 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिले के सभी गांवों स्थित गुरु रविदास मंदिरों में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगी. यह विशेष अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक लगातार चलाया जाएगा.

जिला स्तरीय बैठक में कार्यक्रमों की बनी रणनीति

अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र चंद्रवंशी ने की, जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री वैभव विशाल उर्फ टैगोर ने किया.

अगस्त में पूरे देश में भ्रमण करेगी पावन मिट्टी कलश

बैठक में जानकारी दी गई कि अगस्त माह में गुरु रविदास जी की जन्मभूमि की पावन मिट्टी को कलश में रखकर पूरे भारतवर्ष में भ्रमण कराया जाएगा. इसके बाद अनुसूचित जाति वर्ग के सरकारी और गैरसरकारी छात्रावासों में भाजपा कार्यकर्ता विशेष संपर्क अभियान चलाएंगे. इसके माध्यम से गुरु रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा.

सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचाना मुख्य उद्देश्य

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी ने समरस समाज के निर्माण का जो संदेश दिया था, उसे जनमानस तक पहुंचाना भाजपा का मुख्य उद्देश्य है. पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके विचारों को समाज में स्थापित करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेगा. मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरबिंद पासवान, महामंत्री धीरेन्द्र राम सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >