Bihar Crime: तीन साल पहले लहसुन रोपने को लेकर हुआ था विवाद, अब बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ कर दिया ये कांड

Bihar Crime: औरंगाबाद जिले के बिसैनि गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर में गोली मार दी. बताया जा रहा है कि पिछले तीन वर्षों से दोनों के बीच में लहसुन रोपने को लेकर विवाद चल रहा था.

Bihar Crime: औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिसैनि गांव में तीन वर्ष पहले लहसुन रोपने को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों के बीच गोलीबारी की घटना घटी. इस घटना में बड़े भाई ने छोटे भाई पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी की पहचान शिवनंदन यादव के पुत्र योगेंद्र यादव के रूप में हुई है. घटना रविवार की दोपहर की है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी ने बताया कि उसका अपने बड़े भाई सत्येंद्र यादव से तीन वर्ष पूर्व खेत में लहसुन रोपने को लेकर विवाद चल रहा था.

पहले भी हो चुकी है मारपीट

पहले भी दोनों भाइयों के बीच तीन बार मारपीट की घटना घट चुकी है. रविवार को योगेंद्र यादव अपने खेत से धान का बोझा लेकर जा रहा था. इसी दौरान पहले से ही हमले की फिराक में बैठे बड़े भाई सत्येंद्र यादव ने पहले पिस्टल के बट से हमला किया. इसके बाद एक हवाई फायर किया. फिर उसने योगेंद्र यादव पर भी एक गोली चलाई, लेकिन गनीमत यह रही की गोली योगेंद्र के बगल से निकल गई. इसके बाद उसने तीसरी गोली चलाई जो योगेंद्र को सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

इस वजह से विवाद गहरा गया

आसपास रहे लोगों ने शोरगुल मचा कर घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना पर बदहवास परिजन पहुंचे और योगेंद्र को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार तीन वर्ष पहले जब दोनों भाइयों के बीच मारपीट की घटना घटी थी तो उस समय सत्येंद्र का एक आंख क्षतिग्रस्त हो गया था. सत्येंद्र का आंख क्षतिग्रस्त होने का विवाद और भी गहरा गया.

पुलिस ने दर्ज कराया बयान

जमीनी विवाद के साथ-साथ आंख क्षतिग्रस्त होने का भी मामला पनप रहा था. इसी आवेश में रविवार को गोलीबारी की घटना घटी. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गोलीबारी की सूचना पर दलबल के साथ बिसैनि गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंचा और मामले की जांच पड़ताल की. हालांकि घटनास्थल से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलाने वाले सत्येंद्र यादव व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. फिलहाल नगर थाना की पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में जख्मी योगेंद्र यादव और उसके परिजनों का बयान दर्ज कराया है.

इसे भी पढ़ें: चोर ने पहले मां काली की प्रतिमा को किया प्रणाम, फिर सोने के आभूषण की कर ली चोरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >