Bihar News: औरंगाबाद में पिकअप की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, ससुराल से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Bihar Accident News: औरंगाबाद जिला के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा-हरिहरगंज मुख्य पथ पर करमा-लहंग गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई. घटना शुक्रवार की है.

Bihar Accident News: औरंगाबाद जिला के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा-हरिहरगंज मुख्य पथ पर करमा-लहंग गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई. घटना शुक्रवार की है. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी 45 वर्षीय श्याम सुंदर साव के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक श्यामसुंदर बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल झारखंड के जपला तरफ से घर लौट रहा था. जैसे ही करमा-लहंग गांव के समीप पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित जानवर लदा पिकअप रौंदती हुई निकल गयी.

स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप पर लदा था जानवर

इधर घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 के पुलिसकर्मियों को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. स्थानीय लोगों को मुताबिक जिस वाहन ने श्याम सुंदर को रौंदा है उस वाहन पर जानवर लदा हुआ था. फिलहाल पुलिस उसे पकड़ने में जुट गई है.

Also Read: बक्सर में डंपर की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत, साइकिल से मंडी जाने के दौरान हुआ हादसा

घटनास्थल पर पहुंचे परिजन शव से लिपटकर चित्कार हो उठे

घटना की सूचना पर परिजन पहुंचे और शव से लिपटकर चीत्कार उठे. टंडवा थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई. टंडवा थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना में एक अधेड़ की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

-औरंगाबाद से मनीष राज सिंघम की रिपोर्ट

पटना में गंगा में डूबने से युवक की गई जान, पेड़ पर चढ़कर रिल्स बनाने के दौरान हुआ हादसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >