छात्रा की हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भीम आर्मी ने निकाला कैंडल मार्च

रमेश चौक पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतका गौरी को श्रद्धांजलि दी

औरंगाबाद ग्रामीण. जम्होर थाना क्षेत्र के परसिया गांव स्थित पूल के नीचे से बरामद छात्रा की हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में भीम आर्मी ने गुरुवार की शाम शहर में विरोध प्रदर्शन व कैंडल मार्च निकाला. यह विरोध प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च शहर के गांधी मैदान से चलकर मुख्य बाजार होते हुए रमेश चौक पहुंची. रमेश चौक पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतका गौरी को श्रद्धांजलि दी. विरोध प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च का नेतृत्व भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष करण पासवान ने किया. करण पासवान ने बताया कि जम्होर थाना क्षेत्र के परसिया गांव की गौरी कुमारी को कुछ दिन पहले अपराधियों ने हत्या कर दी थी. वह औरंगाबाद से एमए की परीक्षा देकर घर लौट रही थी़ जम्होर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी, लेकिन पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गयी़ जिले में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही है. पुलिस द्वारा कोई कड़ा एक्शन नहीं लिया जा रहा है, जिसके कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा है. अगर जल्द ही गौरी के हत्यारों को गिरफ्तार नही किया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा. इस दौरान सभी लोगों ने जिला प्रशासन व जम्होर थाने के विरोध नारेबाजी भी की. भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष करण रेड्डी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से लगातार ऐसी घटनाएं हो रही है, जिसके अपराधी पुलिस की चुंगल से फरार चल रहे है. अगर समय पर कार्रवाई होती रहती तो अपराधियों का मनोबल नही बढ़ता. अगर गौरी के हत्यारों को गिरफ्तार नही किया गया तो विशाल आंदोलन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >