Aurangabad News : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की जीत पर नवीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया. पार्टी कार्यालय से विजय जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड, न्यू एरिया, मंगल बाजार, शनिचर बाजार और जनकपुर पोखरा सहित नगर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया.
नारेबाजी और मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
विजय जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने जन सुराज के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की खुशी साझा की और उत्साह का प्रदर्शन किया.
कार्यकर्ताओं ने बताया जनता के विश्वास की जीत
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और बदलाव की राजनीति की जीत है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जन सुराज और अधिक मजबूती के साथ जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देगा.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
जश्न कार्यक्रम में युवा नेता राकेश कुमार, दिलीप कुमार सिंह, दिवाकर चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, राम पुकार सिंह, गौतम यादव, शेर सिंह, नागेश्वर राम, पप्पू ठाकुर, रणजीत तिवारी, रामजी यादव, लव कुश मेहता सहित बड़ी संख्या में जन सुराज कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Also Read : बेगूसराय में गंगा स्नान के लिए जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम
