औरंगाबाद में एनएच 19 पर ऑटो व पिकअप पलटे, चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर ऑटो और पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से चार लोग घायल हो गए. इनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.

Aurangabad Road Accident : राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कनबेहरी गांव के समीप शनिवार को ऑटो और पिकअप वाहन एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गये. हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घायलों में पिकअप सवार मदनपुर थाना क्षेत्र के शिव बिगहा गांव निवासी अनिल भुइया, उनकी पत्नी मीना देवी तथा उनके भाई शंकर कुमार शामिल हैं. वहीं ऑटो चालक मो सलाउद्दीन भी दुर्घटना में घायल हो गया.

स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

स्थानीय लोगों की मदद से मुफस्सिल थाना की पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद पहुंचाया . सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की जांच की.दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च स्तरीय अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

एक ही लेन में चल रहे थे दोनों वाहन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन एक ही लेन में चल रहे थे.इसी दौरान एक-दूसरे को चकमा देने के प्रयास में दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए. प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण दोनों वाहन चालकों की लापरवाही माना जा रहा है. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >