औरंगाबाद में पुलिस का एक्शन, जिलेभर में चला वाहन जांच अभियान, संदिग्धों पर रही पैनी नजर

औरंगाबाद पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त हिदायत दी है।

औरंगाबाद ग्रामीण. पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा के निर्देश पर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस ने प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों सहित संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच की.

वाहनों के दस्तावेज और संदिग्धों की हुई जांच

वाहन जांच के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की. इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और वाहनों की डिक्की की भी बारीकी से तलाशी ली गई.

यातायात नियमों का पालन करने की दी गई हिदायत

अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी. अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए सभी लोगों का नियमों का पालन करना जरूरी है.

अपराध पर नियंत्रण के लिए अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने कहा कि वाहन जांच अभियान का उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने बताया कि जिले में इस तरह का विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाया जाएगा.

जनता से सहयोग की अपील

एसपी ने आम लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें. साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें. उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है और जिला पुलिस आम लोगों की सेवा, सुरक्षा और विश्वास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish raj singham

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >