औरंगाबाद के ओबरा में नियोजित शिक्षकों का फूटा गुस्सा : BDO पर लगाया प्रमोशन रोकने का आरोप

Aurangabad Teacher News : ओबरा बीआरसी में नियोजित शिक्षकों की बैठक हुई. शिक्षकों ने बीडीओ पर प्रमोशन की फाइल जिले में न भेजने और भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है.

Aurangabad Teacher News : ओबरा बीआरसी (BRC) कार्यालय परिसर में नियोजित शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक कौशलेंद्र पांडेय द्वारा किया गया. बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने ओबरा बीडीओ के उदासीन रवैये के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया.

प्रमोशन रोकने का आरोप

शिक्षकों का आरोप है कि बीडीओ द्वारा जानबूझकर प्रमोशन से संबंधित आवश्यक कागजात जिला कार्यालय नहीं भेजे जा रहे हैं, जिसके कारण सभी योग्य नियोजित शिक्षकों की पदोन्नति अधर में लटकी हुई है.

पांच माह पहले जमा प्रमाण पत्र भी दबाकर रखने का आरोप

बैठक में शिक्षकों ने बीडीओ पर नियोजित शिक्षकों को लगातार गुमराह करने और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का सीधा आरोप लगाया. शिक्षकों ने बताया कि कालबद्ध पदोन्नति (Time-bound Promotion) को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी.

Also Read : औरंगाबाद की बेटी निधि पांडेय ने पहले ही प्रयास में पास की 70वीं BPSC, बनीं RDO, गांव में हुआ भव्य स्वागत

इसके लिए सभी संबंधित शिक्षकों ने अपने शैक्षणिक और प्रोसेसिंग प्रमाण पत्र करीब पांच महीने पहले ही बीआरसी कार्यालय में जमा करा दिए थे. लेकिन इतने लंबे समय के बाद भी बीडीओ द्वारा इन फाइलों को जिला कार्यालय को नहीं सौंपा गया है, जिससे शिक्षकों का करियर प्रभावित हो रहा है.

एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मांग पूरी न होने पर होगा आंदोलन

नियोजित शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि रविवार/अवकाश के कारण कार्यालय बंद होने की वजह से फिलहाल बीडीओ को मांग पत्र नहीं सौंपा जा सका है, लेकिन जल्द ही इसे आधिकारिक रूप से रिसीव कराया जाएगा. शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि बीडीओ द्वारा एक सप्ताह के अंदर पदोन्नति से संबंधित सभी महत्वपूर्ण कागजात जिला मुख्यालय को नहीं भेजे जाते हैं, तो शिक्षक संघ निश्चित रूप से प्रखंड मुख्यालय में चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा.

इस महत्वपूर्ण बैठक के मौके पर शिक्षिका सरिता कुमारी, रेशमा निगार, नीतू कुमारी, तिलक मनी कुमारी, दयानंद कुमार, नौशाद अली, अरुण कुमार और शंभू कुमार सहित स्थानीय नियोजित शिक्षक उपस्थित थे.

Also Read : औरंगाबाद के दाउदनगर में सौंदर्यीकरण की नई पहल, 7 जगहों पर लगेंगी 120 बेंच; राहगीरों को मिलेगी राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Brajesh divedi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >