औरंगाबाद पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, 60 अभियुक्त गिरफ्तार

औरंगाबाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 60 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब बरामदगी और साइबर ठगी के मामलों में भी बड़ी सफलता हासिल की है।

प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण. अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस की ओर से चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की गई. विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 60 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 24 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में 25 हजार रुपये वापस कराये. पुलिस कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एक दुष्कर्म, एक पॉक्सो एक्ट, एक दहेज मृत्यु, एक हत्या के प्रयास और नौ मद्य निषेध अधिनियम के मामलों में गिरफ्तारी की गयी. इसके अलावा अन्य मामलों में 47 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस कार्रवाई के दौरान 66.50 लीटर देसी और 31 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. साथ ही 32 वारंट और दो कुर्की वारंट का निबटारा किया गया. वाहन जांच अभियान में 996 वाहनों की जांच की गयी. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 32 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. हसपुरा थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.50 लीटर देसी शराब जब्त की. वहीं माली थाना पुलिस ने रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवंदिया गांव निवासी ठाकुर सिंह के पुत्र रोहित कुमार और औरंगाबाद जिले के खैरा थाना क्षेत्र के बड़की सलैया निवासी जनेश्वर राम के पुत्र छोटू कुमार को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपितों के पास से 54 लीटर देशी शराब, 31 लीटर विदेशी शराब और एक बाइक जब्त की गई.

साइबर ठगी के पीड़ित को लौटाये 25 हजार रुपयेसाइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार माली थाना क्षेत्र के माली गांव निवासी जितेंद्र कुमार के खाते में 25 हजार रुपये वापस कराए. पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली. रिसियप थाना पुलिस ने बीएनएस अभियुक्त झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के डंगवार गांव निवासी लल्लू सिंह के पुत्र बिट्टू कुशवाहा को एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया. वहीं रफीगंज थाना पुलिस ने चोरी की एक बाइक जब्त की. अंबा थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामले के आरोपित कुटुंबा थाना क्षेत्र के मनोरथा गांव निवासी राजेश यादव के पुत्र रिशु कुमार को गिरफ्तार किया. रफीगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपित जोन्धी गांव निवासी उमेश महतो के पुत्र धर्मेंद्र कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. ओबरा थाना के दहेज मृत्यु कांड में पुलिस की लगातार छापेमारी और दबाव के बाद मझियांव गांव निवासी प्रमोद सिंह यादव की पत्नी अभियुक्ता उर्मिला देवी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. इसके बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >