औरंगाबाद में शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, 70 गिरफ्तार

औरंगाबाद ग्रामीण में शराब और अपराध के खिलाफ पुलिस अभियान में बड़ी सफलता मिली है. जिले भर में कार्रवाई करते हुए 70 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें हत्या के प्रयास और मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामले शामिल हैं.

औरंगाबाद ग्रामीण. शराब और अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 70 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इनमें हत्या के प्रयास के 14 आरोपी और मद्यनिषेध अधिनियम के तहत 13 आरोपी शामिल हैं. गिरफ्तार 32 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसके अलावा पुलिस ने 11 वारंटों का भी निष्पादन किया है.

शराब और अपराध के खिलाफ चला विशेष अभियान

पुलिस कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभियान के दौरान जिले में 461.90 लीटर देशी और 12 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. इसके अलावा 68 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया. वाहन जांच अभियान के दौरान 1,156 वाहनों की जांच की गई. कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने चार मोटरसाइकिल और दो कार भी जब्त की हैं.

नवीनगर, ओबरा और जम्होर में बरामद हुई शराब

नवीनगर थाना पुलिस ने 22.20 लीटर देशी और 11.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की. ओबरा थाना क्षेत्र से 38 लीटर देशी शराब जब्त की गई. जम्होर थाना पुलिस ने देवरिया टोले नोनिया बिगहा निवासी राजू कुमार को 11.70 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं रफीगंज थाना पुलिस ने मुंजाड़ी निवासी दिनानाथ कुमार को 10 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा.

गोह, टंडवा और देव थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

गोह थाना पुलिस ने गम्हरी निवासी ईश्वर कुमार को 20 लीटर देशी शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया. टंडवा थाना क्षेत्र में 270 लीटर देशी शराब और एक कार जब्त की गई. कंचनपुर (देव) थाना क्षेत्र से 50 लीटर देशी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई. देव थाना पुलिस ने एक मामले में चंदन चौधरी और सोनू कुमार को 40 लीटर देशी शराब तथा दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया.

विदेशी शराब के साथ तीन आरोपी भी गिरफ्तार

देव थाना क्षेत्र के एक अन्य मामले में गोह थाना क्षेत्र के भलबंडी निवासी सर्वजीत कुमार, सरैया निवासी आशुतोष कुमार सिंह और दामोदरपुर निवासी अली राजा को 0.750 लीटर विदेशी शराब और एक कार के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने सभी मामलों में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish raj singham

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >