औरंगाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, पति-पत्नी घायल; चार लोगों पर मारपीट का आरोप

Husband Wife Injured: मदनपुर प्रखंड में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में एक दंपति घायल हो गया. पत्नी ने गांव के चार लोगों पर हमले का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Husband Wife Injured: मदनपुर प्रखंड के आंजन थाना क्षेत्र के बादम गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक दंपति घायल हो गया. घायलों की पहचान सुरेश भुइयां के पुत्र रामकेश्वर भुइयां और उनकी पत्नी कौशल्या देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), मदनपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का आरोप

घायल कौशल्या देवी ने आरोप लगाया कि गांव के ही सुरेश भुइयां, रीता देवी, सोनिया देवी और रामईश्वर भुइयां ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके और उनके पति के साथ मारपीट की. घटना के बाद उन्होंने आंजन थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

मामले को लेकर आंजन थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

पहले से चला आ रहा था विवाद

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था. इसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि अब स्थिति सामान्य बतायी जा रही है.

Also Read:पूरे बिहार में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने की भी संभावना, IMD की एडवाइजरी जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >