Aurangabad News :सड़क दुर्घटना में महिला घायल, चकमा देकर भागा कार चालक

Aurangabad News:हॉस्पिटल के गेट तक पहुंचाकर पुनः वहां से फरार हो गया

अंबा. प्रखंड मुख्यालय बाजार अंबा के मुख्य चौक से होकर गुजर रही कार ने एक महिला को धक्का मारकर घायल कर दिया. उक्त महिला सुशीला देवी कुटुंबा थाना क्षेत्र के सुही गांव निवासी संदीप पासवान की पत्नी है. वह सोमवार को घरेलू कार्य से अंबा बाजार आयी थी. इसी क्रम में वह अनियंत्रित कार की चपेट में आ गयी. कार चालक लापरवाही से वाहन का परिचालन कर रहा था. हालांकि, संयोग सही रहा कि उस जगह पर होम गार्ड के जवान के अलावा कई लोग मौजूद थे. अन्यथा महिला की जान भी जा सकती थी. कार चालक घटना काे अंजाम देने के बाद वाहन की रफ्तार और तेज कर भागने का प्रयास किया. इधर, सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार थी. ऐसे में वह भागने में सफल नहीं हुआ. मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने उसे पीछा कर पकड़ लिया. इसके बाद कार सवार घायल महिला को इलाज कराने के लिए आश्वासन देकर सदर अस्पताल औरंगाबाद लेकर चला गया. वह हॉस्पिटल के गेट तक पहुंचाकर पुनः वहां से फरार हो गया. घायल महिला देर तक कराहती रही. इस दौरान स्थानीय समाजसेवियों से उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार महिला अत्यंत ही गरीब परिवार से है. दैनिक मजदूरी करके अपने बच्चों का भरण-पोषण करती है. उसका पति भी बाहर में रहकर प्राइवेट जॉब करता है.पूर्व के दिनों में पैर टूटने से पति भी विकलांग हो गया. परिजनों ने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार को जब्त कर कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि मामले में अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >