Aurangabad News : हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

Aurangabad News:आरोपित की पहचान रामाकांत कुमार उर्फ प्रशांत कुमार के रूप में हुई है, जो काजीबिगहा गांव का रहने वाला है

गोह. गोह थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को हथियार के साथ फोटो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपित की पहचान रामाकांत कुमार उर्फ प्रशांत कुमार के रूप में हुई है, जो काजीबिगहा गांव का रहने वाला है. पुलिस द्वारा बताया गया कि अमृत कुमार नामक एक व्यक्ति को मद्य निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था. उसके मोबाइल में हथियार के साथ कई फोटो पाये गये, जिसमें वह और अन्य लोग शराब पीते हुए दिखाई दे रहे थे. पूछताछ के दौरान अमृत कुमार ने बताया कि हथियार रामाकांत कुमार उर्फ प्रशांत कुमार का है. पुलिस ने प्रशांत कुमार के घर पर छापेमारी की, लेकिन वहां से कोई हथियार नहीं मिला. इसके बाद प्रशांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >