Aurangabad News : तेंदुआ पोखर से युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Aurangabad News : तेंदुआ पोखर इलाके से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक गायब, तलाश के लिए परिजनों ने पुलिस से की अपील

Aurangabad News (सुजीत कुमार सिंह) : औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ पोखर गांव से एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. युवक के परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थक-हारकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. मामले को लेकर गांव में भी चिंता का माहौल बना हुआ है.जानकारी के अनुसार तेंदुआ पोखर निवासी धोड़लाल यादव का पुत्र शैलेश कुमार 24 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे घर से घूमने के लिए निकला था.परिजनों ने बताया कि शैलेश रोज की तरह घर से बाहर गया था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. शुरुआत में परिवार वालों को लगा कि वह किसी परिचित के यहां गया होगा, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

परिवार के लोगों ने गांव, आसपास के इलाकों तथा रिश्तेदारों के यहां युवक की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका. युवक के पिता धोड़लाल यादव ने बताया कि परिवार को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है.उन्होंने कहा कि बेटे के अचानक गायब होने से पूरा परिवार परेशान है.घटना के बाद परिजनों ने 25 अप्रैल को मुफस्सिल थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया. आवेदन के साथ युवक का फोटो और आधार कार्ड भी पुलिस को सौंपा गया है ताकि पहचान में आसानी हो सके. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द युवक की बरामदगी की मांग की है. साथ ही आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को शैलेश कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत जानकारी दें.

केस 1 : नबीनगर के पीयूष हत्याकांड

औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र में पीयूष कुमार नामक युवक बारात में जाने के दौरान अचानक लापता हो गया था. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.घटना के चार दिन बाद 2 मई को उसका शव रेलवे स्टेशन के समीप बरामद किया गया. मामले में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

केस 2 : देव में लापता किशोर का तालाब से शव बरामद

देव प्रखंड के नयापुरा गांव का 10 वर्षीय प्रभात कुमार 15 मई की शाम अचानक घर से लापता हो गया था. परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.अगले दिन 16 मई को गांव के समीप एक निजी तालाब से बच्चे का शव बरामद किया गया. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने बच्चे की हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने की आशंका जताई है. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read : औरंगाबाद में आज: जानें औरंगाबाद में आज का दर्शन, इमरजेंसी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या, मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

YUVRAJ RATAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >