Aurangabad News : मगध आईजी ने औरंगाबाद पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, बेहतर पुलिसिंग के दिए निर्देश

Aurangabad News : मगध आईजी ने अधिकारियों संग अपराध नियंत्रण की समीक्षा की, पुलिस व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर

Aurangabad News (सुजीत कुमार सिंह) : औरंगाबाद में शनिवार की रात पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र गयाजी विकास वभव द्वारा जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा एवं ब्रीफिंग बैठक की गई.बैठक में पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल के अलावा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी रक्षित, डीएसपी मुख्यालय-01 एवं 02, डीएसपी यातायात तथा जिले के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे.

गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने के दिए निर्देश

बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों से बारी-बारी परिचय प्राप्त किया और जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस कार्यशैली की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाए. साथ ही थाना स्तर पर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने तथा अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया.

पुलिस बल का व्यवहार जनोन्मुख बनाए रखने की अपील

आईजी ने कहा कि पुलिस बल का व्यवहार जनोन्मुख होना चाहिए ताकि आम लोगों का भरोसा पुलिस प्रशासन पर और मजबूत हो सके. उन्होंने थानाध्यक्षों को संवेदनशील मामलों में तत्परता से कार्रवाई करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.बैठक में यातायात व्यवस्था, रात्रि गश्ती, वारंट निष्पादन एवं शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन पर भी चर्चा की गई. पुलिस महानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने तथा जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने की सलाह दी.

पुलिस बल को अधिक कार्यशील,अनुशासित बनाने का लक्ष्य

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान एवं विभिन्न थानों की गतिविधियों की जानकारी भी प्रस्तुत की. बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को अधिक कार्यशील, अनुशासित एवं जनता के प्रति जवाबदेह बनाना रहा.

Also Read : औरंगाबाद में आज: जानें औरंगाबाद में आज का दर्शन, इमरजेंसी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या, मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

YUVRAJ RATAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >