आज के दर्शन : देव में भक्ति और आस्था के माहौल में होगी प्रातःकालीन आरती

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में बुधवार की प्रातःकालीन आरती भक्ति त बजे

Aurangabad News : (मुकेश कुमार की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में बुधवार की प्रातःकालीन आरती भक्ति और आस्था के माहौल में होगी. इसका समय सुबह आरती 5:30 बजे है. क्लब रोड स्थित साई मंदिर शाम सात बजे महाआरती होगी. इसके बाद अंबा में मां सतबहिनी मंदिर में सुबह छह बजे, औरंगाबाद शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में आरती का समय सुबह सात बजे है और शहर के ही प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में भी आरती का समय सुबह सात बजे है़
मुख्य कार्यक्रम
औरंगाबाद में दिन की शुरुआत पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम से होगी, जहां जवानों को दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा. सुबह नौ बजे पुलिस केंद्र में 412 जवानों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. शाम छह बजे शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन मानस मंदिर और दुर्गा मंदिर में स्थानीय कलाकार भजन संध्या अपनी प्रस्तुति देंगें.
शहर में आज जाम
औरंगाबाद शहर में आज कुछ प्रमुख स्थानों पर निर्धारित समय के दौरान जाम की स्थिति बन सकती है. खासकर धरनीधर मोड़ व पुरानी सब्जी मंडी पर यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, शाम के समय ओवरब्रिज के समीप भी ट्रैफिक स्लो रहने के संकेत हैं. शाम पांच बजे से छह बजे के बीच ऑफिस आवागमन और बाजार की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन सकती है. सुबह नौ बजे के करीब धरनीधर मोड़ व सब्जी मंडी की तरफ जाने के दौरान जाम लगने की आशंका है़ इसी तरह शाम पांच से छह बजे तक ओवरब्रिज के पास जाम लगने की संभावना अधिक है़ इस दौरान अधिक जरूरी काम नहीं हो तो उस रूट में यात्रा करने से बजे.
अलर्ट :
सुबह 9 बजे : धरनीधर मोड़ व सब्जी मंडी के समीप जाम की संभावना
शाम पांच से छह बजे : ओवरब्रिज के पास जाम का खतरा
बिजली कटौती
औरंगाबाद के कुछ ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को बिजली गुल रहेगी. मेटनेंस कार्य की वजह से शहरी व ग्रामीण इलाकों में कुछ समय के लिए सप्लाई बाधित रहेगी. दाउदनगर के टाउन फीडर टू में 33 केवीए और 11 केवीए लाइन मेंटनेंस के कारण 10 से एक बजे तक दाउदनगर के भखरूआ मोड़, अनुमंडल कार्यालय के आसपास, पिलछी, गयाजी रोड सहित टाउन टू फीडर से जुड़े संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के महत्वपूर्ण नंबर
जिलाधिकारी – 9473191261
पुलिस अधीक्षक – 9031826305
फायर बिग्रेड – 7485805920,101
सिविल सर्जन – 9470003062

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Kumar Singh

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >