Aurangabad News : कट्टा व दो कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Aurangabad News उनके पास से एक कट्टा और चार कारतूस बरामद किया गया है

गोह. देवकुंड पुलिस ने सघन वाहन जांच के दौरान बनतारा-पीरु मुख्य पथ में पुरानी ठाकुरबाड़ी के समीप से एक चार पहिया वाहन पर सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक कट्टा और चार कारतूस बरामद किया गया है. दाऊदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने देवकुंड थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अरवल जिले के फिकू बिगहा गांव निवासी दिलीप पासवान, पटना जिले के पाली गंज थानाक्षेत्र के महाबलीपुर गांव निवासी संजय यादव, थाना क्षेत्र के भेड़हरिया इंग्लिश गांव निवासी बिजय सिंह के रूप मे हुई है. वाहन जांच अभियान में पीएसआइ धनंजय कुमार, थानाध्यक्ष अनंत कुमार के साथ कई पुलिसकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >