Aurangabad News : करेंट से झुलसी किशोरी की मौत

Aurangabad News: बनरा गांव की रिंकी कुमारी बधार में धान की खेत देखने गयी थी

गोह. उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर के बनरा गांव में बुधवार की शाम बिजली की हाई टेंशन तार की चपेट में आकर झुलसी किशोरी की मौत इलाज के दौरान बुधवार की रात हो गयी. मृतक किशोरी की पहचान बनरा गांव के लक्ष्मण पासवान की 12 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी के रूप में की गयी है. बनरा गांव की रिंकी कुमारी बधार में धान की खेत देखने गयी थी. जहां पहले से गिरे बिजली की हाई टेंशन की तार की चपेट में आ गई और झुलस गई. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में भर्ती कराया गया. जहां के चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज को लेकर मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >