Aurangabad News : देर रात तक किया गया ताजिया पहलाम

Aurangabad News : दाउदनगर शहरी क्षेत्र का ताजिये का पहलाम मुहर्रम जुलूस के साथ सोमवार की देर रात तक पुराना शहर स्थित करबला में किया गया

दाउदनगर. दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों तक मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया. शहरी क्षेत्र का ताजिये का पहलाम मुहर्रम जुलूस के साथ सोमवार की देर रात तक पुराना शहर स्थित करबला में किया गया. मुहर्रम जुलूस सोमवार की शाम निकाला गया, जो शहर के विभिन्न निर्धारित रूटों से होकर गुजरा. इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने करतब दिखाये. बेहतर साज-सज्जा के साथ बनाये गये ताजिये काफी आकर्षक लग रहे थे. एक से बढ़कर एक आकर्षक ताजिये बनाये गये थे, जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ी नजर आयी. विभिन्न मुहर्रम चौकों से ताजियाें के साथ जुलूस निकाला गया और निर्धारित रुटों से भ्रमण करते हुए देर रात तक पहलाम किया गया. दाउदनगर बाजार चौक पर गोल जमा. पुराना शहर स्थित दाऊद खां किला परिसर के पास भी गोल जमा, वहां जुलूस में शामिल लोगों ने लाठी-डंडे से अपने करतब दिखाये. फन ए सिपहगिरी का करतब दिखाया गया. इससे पहले रविवार की देर रात तक ग्रामीण क्षेत्र का ताजिये का पहलाम किया गया. वहीं, मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखा. थानाध्यक्ष विकास कुमार समेत अन्य पदाधिकारी भ्रमणशील रहे. चिह्नित स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गयी. पुलिस द्वारा सघन गश्ती भी की जा रही थी. कई स्थानों पर स्थानीय लोगों एवं समाजसेवियों द्वारा जुलूस में शामिल लोगों के लिए जलपान व शरबत का प्रबंध भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >